Monday, August 3, 2026

गेवरा खदान में पीसी पलटा ऑपरेटर हुआ घायल ,गंभीर अवस्था में किया रेफर

गेवरा दीपका .गेवरा खदान में आज द्वितीय पाली में देर शाम 7:30 बजे पीसी पलट गया ।खदान में पी सी पलटने से ऑपरेटर करनैल सिंह उम्र 38 वर्ष को गंभीर चोट आई है जिससे उनका हाथ और पैर टूट कर अलग हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात एनकेएच अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया गया है ।
बताया गया कि गेवरा खदान के कोयला फेस में पीसी लगाया गया था जहां गोधरा फेस में पीसी बेंच बनाने का काम कर रहा था उसी दौरान ऊंचाई से पीसी क्रमांक 133 पलट गया जिसमें ऑपरेटर करनैल सिंह के बाएं हाथ और दाहिने पैर गंभीर चोट आई है जिसे घायल अवस्था मे गहन चिकित्सा के लिए एनकेएच अस्पताल कोरबा में रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे, घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है