भिलाई में रोबोट के जरिए घुटने और हिप की रिप्लेसमेंट सर्जरी की जा रही है। आर्थोपैडिक सर्जन और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. अभिषेक भनोटिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब कोई विदेशी रोबोट द्वारा नी और हिप रिप्लेसमेंट किया जाएगा। यह पद्धति काफी सुरक्षित और आसान है।
इसमें जिस मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है वो एक यूएस मेड रोबोट है। इसे स्विटजरलैंड की कंपनी ने बनाया है। रायपुर में भी रोबोटिक सर्जरी है, लेकिन वो इंडियन मेड रोबोट के जरिए की जा रही है। इपोर्टेड यूएस मेड रोबोट से भिलाई में पहली बार यह सर्जरी शुरू की जा रही है।
डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हो रही है। पहली बार इतनी एडवांस के द्वारा सर्जरी लेकर आया है। इससे जो लोग नी रिप्लेसमेंट के लिए दूसरे राज्य जाते हैं, अब वो यहीं इलाज करा पाएंगे। इससे लोगों को परेशानी कम होगी और साथ ही साथ खर्च में भी कमी आएगी।











