Monday, August 3, 2026

भाजपा को लगा तगड़ा झटका, राजेश सोनी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

कोरबा: भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता राजेश सोनी ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है । आपको बता दें कि राजेश सोनी 27 सालों से पार्टी से जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के लिए विभिन्न कार्य किए। लेकिन वर्तमान में जिला स्तर पर हो रही गुटबाजी को लेकर उनमें नाराजगी थी। जिसे लेकर आज उन्होंने इस्तीफा दे दिया, और त्याग पत्र जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह को भी प्रेषित कर दी है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता राजेश सोनी के इस्तीफे से निश्चित तौर पर पार्टी को झटका लगा है । यह भी संभावना है कि आने वाले चुनाव में इसका खासा असर भाजपा की वोट बैंक पर भी पड़ सकता है।