Friday, September 25, 2026

जिला प्रशासन का टॉपर्स टॉक शो:UPSC क्लियर करने का मिला गुरु मंत्र, IAS-IPS अफसरों से युवाओं ने किए सवाल

रायपुर जिला प्रशासन ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए शुक्रवार को टॉपर्स टॉक शो का आयोजन किया। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में IAS परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक के टॉपर्स शामिल हुए। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से सिविल सेवा में चयनित हुए अफसर ने भी अभ्यर्थियों को टिप्स दिए।

रायपुर जिला प्रशासन हर साल इस तरह के आयोजनों से प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को मोटिवेट करता है। जिससे UPSC की परीक्षा में राज्य के ज्यादा से ज्यादा युवा चयनित हो। और उन्हें तैयारी की सही दिशा मिले।