रायपुर. भारत सरकार ने पुलिस मेडल की घोषणा की है. जिसमें छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों का नाम भी शामिल किया गया है. कुल 35 मेडल छत्तीसगढ़ के खाते में आए हैं. डीआईजी कमलोचन कश्यप को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल के लिए चुना गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के आईपीएस मोहित गर्ग सहित 24 पुलिसकर्मी और अधिकारियों को वीरता मेडल दिया जाएगा. वहीं डीआईजी नेहा चंपावत सहित 10 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा मेडल से नवाजा जाएगा.
देखें लिस्ट-













