दुर्ग पुलिस ने स्कूटी में भारी मात्रा में गांजा ले जाते एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती के पास से 1 लाख रुपए कीमत का साढ़े 9 किलोग्राम गांजा, 1750 रुपए नगद और स्कूटी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्राइम डीएसपी राजीव शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक युवती गांजा तस्करी में शामिल है और वो गांजा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का काम करती है। लड़की होने के चलते पुलिस को उस पर शक भी नहीं होता है। लड़की को पकड़ने के लिए दुर्ग पुलिस की टीम लगातार काम कर रही थी।
शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि राजनांदगांव जिला के अंबागढ़ चौकी अंतर्गत भलसेना गांव की रहने वाली लड़की कुमारी निकिता ठाकुर रायपुर से गांजा की बड़ी खेप लेकर राजनांदगांव जिले की तरफ जा रही है। पुलिस ने मुखबिर सहित पूरी टीम को उसे पकड़ने के लिए अलर्ट किया।











