
कोरबा: निकट भविस्य में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये छत्तीसगढ़ में सभी राजनैतिक दलों की और से अपनी-अपनी पार्टी के लिये विभिन्न क्षेत्रों से योग्य प्रत्याशियों की तलाश तेज हो चुकी हैं। कोरबा अंचल में भी इस बात को लेकर गहन चर्चा व्याप्त हैं। एक और जहा भारतीय जनता पार्टी की और से अधिकृत प्रत्याशियों के अधिकांश नाम घोषित कर दिए गए हैं। वही दुसरी और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिये भी उठा-पटक जारी हैं। इन दिनों कोरबा एवं कटघोरा विधासभा क्षेत्रों के लिये अधिकाअधिक जिज्ञासा देखी जा रही हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के लिये भाजपा ने लखन लाल देवांगन के नाम पर मोहर लगा दी हैं वही कांग्रेस की और से विकल्प के अभाव में जयसिंह अग्रवाल के नाम पर भी मोहर लग जाने की जानकारी प्राप्त हो रही हैं।
इसके पश्चात सर्वाधिक चर्चा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लिये प्रत्याशियों के नामो की चर्चा जारी हैं। पता चला हैं की कांग्रेस के कोरबा धुरंधरों की निगाह कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में आ टिकी हैं किन्तु कोरबा प्रत्याशियों की दाल गलती नहीं दिख रही क्योंकि कटघोरा में भी कांग्रेस के एक से एक धुरंधर परम्परागत दावेदार हैं। अब छींका किसे भाग्य से टूटता हैं कहा नहीं जा सकता क्योंकि जातिगत आधार पर भी टिकिट की मांग तेज कर दी गयी हैं। यहाँ सर्वाधिक उल्लेखनीय जानकारी यह उभरी हैं की भारतीय जनता पार्टी की और से प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी जिन वरिष्ठजनो को सौंपी गयी हैं उन्होंने गुण-दोष के आधार पर गहन चिन्तन कर अंचल के प्रभावशाली प्रत्याशी के लिये केदारनाथ अग्रवाल के नाम पर भी चिन्तन गहन कर दिया हैं। अपुस्ट सूत्रों से पता चला हैं की इसलिए भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के नामो की सूची में केदारनाथ अग्रवाल का भी नाम प्रथम, द्वितीय, पंक्ति तक आ पहुंचा हैं इस प्रकार चुनाव की रोचकता बढ़ती ही जा रही हैं।










