कोरबा: विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है ।भारतीय जनता पार्टी ने अपने 21 सीटों के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है । इसी के साथ ही नेता अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर लोगों को साधने में जुटे हुए हैं । इसी कड़ी में वर्तमान जनपद पंचायत सदस्य रज्जाक अली के द्वारा भी बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा उनके द्वारा लगवाए गए बैनर पोस्टर को फाड़ा जा रहा है।। रज्जाक अली के अनुसार उनके द्वारा कोरबा के लक्ष्मण बनतालाब, नया बस स्टैंड और टीपी नगर में बैनर पोस्टर लगाया गया था। लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उन्हें पड़वा दिया गया। रजाक अली ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।












