रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा एप (mahadev online betting app) के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है. रायपुर से दुर्ग-भिलाई तक सटोरियों के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई है. भिलाई के रवि उप्पल, रोहित उप्पल, बच्चा खान, सन्नी सतनाम, मोहम्मद सद्दाम सिद्दीकी समेत बुकी सतीश चंद्राकर और गौरव चंद्राकर के रायपुर स्थित ठिकानों पर दबिश दी गई.महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य संचालक रवि उप्पल और उसके भाई रोहित उप्पल के दुर्ग स्थित ठिकानों पर तड़के सुबह ईडी ने छापा मारा. इसके साथ ही ऑनलाईन सट्टे का मुख्य सरगना कबाड़ी यूसुफ पोट्टी के मौदहापारा स्थित ठिकानों पर भी टीम पहुंची. ईडी के 6 से ज्यादा अधिकारी छापेमारी में शामिल हैं. यूसुफ पोट्टी के ठिकाने से अहम दस्तावेजों की पड़ताल की गई.










