Thursday, September 24, 2026

कोरबा में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा संपन्न, भूपेश सरकार पर जमकर प्रहार किया कोरबा के भाजपाइयों ने, 5 साल बाद भी लोगों को नहीं मिल सका पट्टा, शराबबंदी और बेरोजगारी के मामले में भी फिसड्डी साबित हुई प्रदेश सरकार-लखनलाल देवांगन

कोरबा: भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आज घंटाघर में मोर्चा खोल दिया । पिछले चुनाव में किए गए वादे आज तक भूपेश सरकार पूर्ण नहीं कर सकी। छत्तीसगढ़ की जनता से पूर्व में भूपेश बघेल व उनकी सरकार ने 36 वादे किए थे । जिसमें आवासहीन लोगों को पट्टा दिए जाने की भी घोषणा की गई थी । लेकिन आज पर्यन्त तक गरीब जनता को पट्टा नहीं दिया गया। जिसके कारण सीजी की जनता प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी आवेदन नहीं कर पा रही है । इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने घंटाघर में लोगों से आवेदन प्राप्त किया और रैली की शक्ल में कलेक्टर को सौंपा. ज्ञात हो की 16 लाख 640 मकान की राशि केंद्र से प्राप्त करने के बाद प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने राशि लोगो को वितरित नही की। भूपेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ लखनलाल देवांगन ने मुखर होकर आलोचना की।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले के पट्टाधारियों को न्याय दिलाने बृहद जनसभा और महरौली आयोजन किया गया था। घंटाघर मैदान में आयोजित इस सभा में लोगों से आवेदनों को प्राप्त किया गया । कोरबा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 5 वर्ष पूर्व पट्टाधारियों को न्याय देने की घोषणा की थी । लेकिन आज तक लोगों को पट्टा नहीं मिल सका इसके साथ ही पीएम आवास योजना के मामले में भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार की फिसड्डी साबित हुई है। बेरोजगारी, शराबबंदी सहित घोषणा पत्र में किए गए कई वादे आज तक अपूर्ण है । इन सभी मांगों को लेकर भाजपा ने आज प्रदेश सरकार किस खिलाफ कोरबा में मोर्चा खोल।

आपको बता दें की पाली में लगभग 7000 लोगों के भाजपा प्रवेश के साथ ही कोरबा में चुनावी तैयारी शुरू हो गई है । पहले चरण में 21 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के साथ ही भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर दिया था। इसके बाद अब जनता के बीच अपनी पैठ जमाने की कोशिश की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अब लोगों को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसी कड़ी में घंटाघर में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर मुख्य रूप से लखन लाल देवांगन प्रदेश उपाध्यक्ष, महेंद्र पंडित प्रदेश संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा, डॉक्टर राजीव सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा कोरबा, जोगेश लांबा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, अशोक चावलानी प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, विकास महतो प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, संतोष देवांगन महामंत्री जिला कोरबा, गोपाल मोदी कोषाध्यक्ष जिला कोरबा, देवेंद्र पांडे पूर्व अध्यक्ष सहकारी मर्यादित बैंक छत्तीसगढ़, मनोज पाराशर प्रदेश सहसंयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा, लक्ष्मण श्रीवास प्रदेश कार्य समिति सदस्य झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा,इस मौके पर मुख्य रूप से लखन लाल देवांगन प्रदेश उपाध्यक्ष, महेंद्र पंडित प्रदेश संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा, डॉक्टर राजीव सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा कोरबा, जोगेश लांबा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, अशोक चावलानी प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, विकास महतो प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, संतोष देवांगन महामंत्री जिला कोरबा, गोपाल मोदी कोषाध्यक्ष जिला कोरबा, देवेंद्र पांडे पूर्व अध्यक्ष सहकारी मर्यादित बैंक छत्तीसगढ़, मनोज पाराशर प्रदेश सहसंयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा, लक्ष्मण श्रीवास प्रदेश कार्य समिति सदस्य झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा, केदारनाथ अग्रवाल विशेष आमंत्रित सदस्य जिला कोरबा, डॉक्टर आलोक सिंह, प्रफुल तिवारी, उमा भारती सराफ जिला उपाध्यक्ष भाजपा, हितानंद अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका निगम कोरबा, अजय विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष कोसाबाड़ी, परविंदर सिंह मंडल अध्यक्ष कोरबा, ईश्वर साहू मंडल अध्यक्ष दर्री, रवि बालक सिंह तोमर मंडल अध्यक्ष बालको, लक्ष्मीकांत जगत मंडल अध्यक्ष बाकी मोगरा, सतीश शाह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला कोरबा, ललेश दुबे, कमल सिंह, रूपेश कुमार, सुनील साहू शाहिद भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे