Wednesday, September 23, 2026

देर रात तक झमाझम बारिश:बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, मुंगेली समेत कई जिलों में गिरा पानी, कल से फिर बढ़ेगा तापमान

रायपुर.छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। रायपुर में बुधवार देर रात शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, मुंगेली समेत कई और जिलों में भी पानी गिरा है। आज भी मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश में 1 जून से 6 सितंबर तक 793.5 मिलीलीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 20 फीसदी कम है। कई जिलों में आज भी बारिश होगी और वर्षा की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। विभाग की माने तो कल से मानसून एक्टिविटी कम होगी। बादल छटेंगे और फिर से तापमान बढ़ेगा।