कोरबा:छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी मेन 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में कोरबा की बेटी शिवांगी ने जिले का नाम रोशन किया है। सुश्री शिवांगी महार ने इस परिक्षा में 46 रैंक हासिल किया है। जिसके बाद श्रम पदाधिकारी (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) के पद पर चयनित हुईं हैं।CGPSC Result ग़ौरतलब है कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2021 में चयनित होकर वर्तमान में रायगढ़ ज़िले में सहायक अधिक्षक भू-अभिलेख (राजस्व शाखा) में पदस्थ हैं। इस बार लगातार दूसरी बार उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।











