कोरबा: बड़े सामाजिक कार्यों को बेहतर ढंग से संपन्न कराने व शादी सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए कटघोरा क्षेत्र में बड़े भवन की मांग की जा रही थी। काफी मशक्कत के बाद कटघोरा क्षेत्र में अग्रसेन भवन बनकर तैयार हुआ है। जिसका निरीक्षण करने भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल, पवन अग्रवाल(अध्यक्ष),अनिल अग्रवाल(उपाध्यक्ष), बजरंग अग्रवाल और ओमप्रकाश अग्रवाल पहुंचे।
बताया गया कि यह भवन काफी सुंदर है, सर्व सुविधा युक्त इस भवन में डीलक्स एवं स्वीट रूम की व्यवस्था भी की गई है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते इस भवन को बनाया गया है।।जाहिर है आने वाले समय में इस भवन का लाभ समाज के लोगों को मिलेगा।












