Wednesday, September 23, 2026

रास्ता रोककर छात्रा से छेड़छाड़: विरोध करने पर आरोपी ने मारा थप्पड़, VIDEO देख खौल उठेगा खून

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मनचले ने दिनदहाड़े रास्ता रोककर छात्रा के साथ ना केवल छेड़छाड़ की ,बल्कि उसकी पिटाई भी की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आपका भी खून खौल उठेगा। घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करपा गांव का है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।दरअसल, छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में एक युवक छात्रा का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगो ने बदमाश युवक के चंगुल छात्रा को छुड़ाया। वहीं किसी ने आरोपी की करतूत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।