रायगढ़. जिले के एक्सिस बैंक में डकैती का मामला सामना आया है. जहां डकैतों ने बैंक मैनेजर के साथ हाथापाई कर घटना को अंजाम दिया है. हाथापाई में घायल बैंक मैनेजर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.पूरा मामला रायगढ़ के एस्कसि बैंक का है. जहां सुबह के 9 बजे कुछ डकैत ग्राहक बनकर बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे. जहां बैंक मैनेजर के साथ डकैतों ने मारपीट के बाद चाकू से हमला कर दिया, जिससे बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले में घायल मैनेजर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.











