Sunday, August 16, 2026

CG PSC Scam: पीएससी का एक और गोलमाल: 719 अंक वाले को बुलावा, 771 वाले का लिया ही नहीं इंटरव्‍यू

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की 2022 की भर्ती परीक्षा पूरी तरह विवादों में आ गई है। अभी तक अफसरों और नेताओं के रिश्‍तेदारों को नौकरी देने का मामला सामने आया था। अब एक नया मामला उजागार हुआ है। अब पीएससी पर इंटरव्‍यू में भेदभाव का आरोप लगा है। पीडि़त अभ्‍यर्थी ने इसकी लिखित शिकायतक की है।

ओबीसी कैटेगरी में आने वाले वाले शिवम कुमार देवांगन ने पीएससी के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर यह शिकायत की है। सीजी पीएससी 2022 की भर्ती के दौरान ओबीसी श्रेणी में लिखित परीक्षा में 710 से 715 नंबर पाने अभ्‍यर्थियों को इंटरव्‍यू के लिए कॉल किया गया। शिवम कुमार देवांगन का आरोप है कि उन्‍हें लिखित परीक्षा में 771.5 अंक प्राप्‍त हुए थे, इसके बावजूद उन्‍हें साक्षात्‍कार के लिए बुलाया नहीं गया। शिवम ने इस पूरे मामले की जांच करने का आग्रह किया है।