
कोरबा/कटघोरा. विधानसभा चुनाव को पूर्ण करने एक ओर प्रशासनिक दल एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही कई नेता बागी होकर चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुके हैं । बात करने कोरबा के कटघोरा विधानसभा सीट की तो, कहने को यह सामान्य सीट है। लेकिन यहां से कांग्रेस ने वर्तमान विधायक पुरुषोत्तम कंवर पर भरोसा जताया है, वहीं भाजपा ने प्रेमचंद पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है । इस बीच सूत्रों का चौंकाने वाला दावा भी सामने आया है । कहां जा रहा है कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी कटघोरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश अध्यक्ष यहां से चुनाव लड़ सकते हैं । आपको बता दे कि कटघोरा विधानसभा सीट से पुरुषोत्तम कंवर को जहां 59227 वोट मिले थे । वही यहां से भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन को 47716 वोट मिले थे। वहीं पहली बार चुनाव में उतरी जनता कांग्रेस जोगी के गोविंद सिंह राजपूत को 30509 वोट मिले थे । यही कारण है कि इस बार कटघोरा जैसे महत्वपूर्ण सीट से प्रदेश अध्यक्ष को लड़वाने की कोशिश की जा रही है । राजनीतिक पंडितों का कहना है की पहली बार चुनाव में उतरकर जहां जोगी कांग्रेस ने इस विधानसभा सीट से तीसरा स्थान हासिल किया था । वहीं अगर पार्टी अध्यक्ष को लड़ाया जाए तो निश्चित तौर पर जीत हासिल हो जाएगी।







