Thursday, September 24, 2026

नक्सलियों के मंसूबे को जवानों ने किया ध्वस्त, सड़क पर IED प्लांट कर देने वाले थे बड़ी वारदात को अंजाम

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के नापाक मंसूबे को जवानों ने ध्वस्त किया है. नक्सली सड़क खोदकर आईईडी (IED) प्लांट करने वाले थे. जिसपर सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने कार्रवाई की है. इस तरह से आईईडी प्लांट कर नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे. यह मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने सड़क पर आईईडी प्लांट किया था, नक्सलियों के इस नापाक मंसूबे को जवानों ने नाकाम किया है. नक्सलियों द्वारा अरनपुर थाना क्षेत्र में आईईडी लगाने गड्ढा खोदा गया था. यह कार्रवाई बीएसएफ, सीआरपीएफ और अरनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की है. वहीं मौके से ब्लास्टिंग वायर सहित इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है.