कोरबा-कटघोरा. कोरबा जिले की कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी तथा मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कंवर का कटघोरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन दौरा लगातार जारी है।

उन्होंने ग्राम मुड़ापार, धतुरा, कोरबी, ढोलपुर, खम्हरिया, पथर्री आदि गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान वे मतदाताओं से बड़ी आत्मीयता से मिल रहे हैं और वृद्धजनों से आशीर्वाद भी ले रहे हैं। पुरुषोत्तम कंवर का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान श्री कंवर कांग्रेस सरकार के द्वारा पिछले पांच साल में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की भी जानकारी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गांव-गांव तरक्की के रास्ते खोले हैं और विकास किया है, जिसके कारण जनता का विश्वास कांग्रेस पर बढ़ा है। इसी विश्वास के बलबूते एक बार फिर कटघोरा विधानसभा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को चुनकर जनता भेजेगी।









