Sunday, April 26, 2026

चुनाव प्रचार के दौरान महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरवाने का आरोप, भाजपा के खिलाफ हुई शिकायत

गौरेला पेंड्रा मरवाही. कोटा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी गौरेला पेंड्रा मरवाही में शिकायत की गई है. शिकायतकर्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत करते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं को सीधा प्रलोभन देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से महतारी वंदन योजना का पंजीयन फार्म चुनाव प्रचार के दौरान ही मतदाताओं से भरवाया जा रहा है. इतना ही नहीं, इस फॉर्म में बकायदा महिला मतदाता का नाम पता सहित सभी व्यक्तिगत जानकारी मतदान होने के पूर्व ही एडवांस में भरवाई जा रही है.

महतारी वंदन योजना के इस पंजीयन फार्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी हुई है. साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि इस फॉर्म को भरने से परिवार की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह और सालाना ₹12000 देने का प्रलोभन दिया जा रहा है.