Monday, August 3, 2026

BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट:थाने में घुसे मूणत-विकास समर्थक भिड़े, टेबल पर चढ़े CSP

रायपुर.मतदान से एक दिन पहले बुधवार रात रायपुर में खूब हंगामा हुआ। कहीं पैसे बांटने, तो कहीं पोस्टर फाड़ने की बात को लेकर कांग्रेस और भाजपा के लोग भिड़ गए मारपीट भी हुई। थाने में घुसकर दोनों ही दलों के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।

पहला मामला रायपुर के सरस्वती नगर थाने से जुड़ा है। कोटा इलाके की बस्ती में चुनाव प्रचार थमने के बाद भी प्रचार को लेकर विवाद हुआ। नेताओं के पोस्टर फाड़े गए। इन्हीं बातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई। अपनी शिकायतें लेकर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता सरस्वती नगर थाने पहुंचे यहां भी भिड़ गए।