Wednesday, July 29, 2026

संजीवनी रेमेडिसिविर को लेकर मरीजों के परिजनों में मचा है हाहाकार..क्या सोशल मीडिया इंजेक्शन उपलब्धता की खबर भ्रामक..??

knn24news/ कोरबा।रेमेडिसिविर इंजेक्शन के लिए चल रहे मारामारी के बीच एक चौकाने वाले सच सामने आया है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी मरीज के परिजनों को इंजेक्शन के हाईजेक लगाना पड़ रहा है, जबकि सोशल मीडिया में बाकायदा लोगो का नम्बर जारी कर आसानी से इंजेक्शन उपलब्ध होने की  बात कही जा रही है । जो  कोरी साबित हो रही है। रेमेडिसिविर को कोविड-19 से लड़ाई में अहम दवाई माना जाता है, खासकर उन वयस्क मरीजों में यह असरदार होती है जिन्हें संक्रमण के कारण गंभीर जटिलताएं हो जाती हैं। कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी को लेकर मचे हाहाकार के बीच सूत्रों की माने तो  इंजेक्शन की जमकर कालाबाजारी हो रही है। जानकारी के अनुसार गंभीर मरीज को सामान्यत: छह इंजेक्शन का डोज दिया जाता है लेकिन लोगों को एक मिलना भी दूभर हो गया है।

जानकारी के मुताबिक शहर में रेमेडिसिविर कई दावा सप्लाई डायरेक्ट जिला चिकित्सालय के जेनेरिक दवा सेंटर में की जा रही है। जिससे मरीज के परिजनो को आसानी से इंजेक्शन उपलब्ध हो सके।

सोशल मीडिया में लगातार इस बात का प्रचार भी हो रहा है लेकिन इतनी सहजता से इसकी उपलब्धता नहीं है। मरीजो के परिजनों को इंजेक्शन लेने जद्दोजहद करना पड़ रहा है। नीजि अस्पतालों में उपचार करा रहे मरीजो के लिए यह इंजेक्शन किसी दुर्लभ संजीवनी से कम नही है। कारण यह कि निजी अस्पताल के डॉक्टर यह साफ-साफ कह रहे है इंजेक्शन की सप्लाई बाहर नही है, आप अपने स्तर पर इंजेक्शन जुगाड़ करे तो मरीज को दवा लगाया जा सकता है। इससे मरीज के परिजन इंजेक्शन की तलाश में भटक रहे है।