


knn24news/ भैसमा में हुए तिहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ममाले में पुलिस ने 6 लोगों को आरोपियों बनाया है,जिनमें मृतक का बड़ा भाई,भाभी,भतीजी,दोनों साले और उनका एक साथी शामिल है। संपत्ती विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसमा में एमपी के पूर्व डिप्टी सीएम स्व.प्यारेलाल कंवर के पुत्र,बहु और पोती को मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गए है। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्की मृतक के बड़े भाई का साला परमेष्वर है,जो अपने एक अन्य साथी के साथ धारदार हथियार से तीनों को ख्ूान से अपने हाथ लाल कर लिए। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया है जिसमें मृतक हरीष कंवर का बड़ा भाई,भाभी,भतीजी,एक अन्य साला जबकि व एक अन्य साथी शामिल है। पूरे योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है,कि मृतक के बड़े भाई ने पत्नी को मायके भेज दिया था। इसके बाद उसकी पुत्री ने बुधवार की सुबह पति हरभजन को सुबह चार माॅर्निंग वाॅक पर निकल जाने का मैसेज दिया ताकी हत्याकांडा को अंजाम दिया जा सके। हरभजन के घर से बाहर निकलते ही उसका साला अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचा और एक एक कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस हर एंगल से मामले की जांच शुरु की जिसमें परमेष्वर ही शक की सुई घूमी लिहाजा पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने अपना गुनाह कुबूल लिया इस बीच उसका साथ सक्ती भागने के फिराक में था जिसे नगरदा पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया। ट्रिपल हत्याकांड की पूरी तस्वीर साफ हो गई है।
कोरबा पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम ने किया ट्रिपल हत्याकांड का 12 घंटे के अंदर खुलासा।







