बिहार में इस वक्त सियासी हलचल जारी है। राजद और जेडीयू गठबंधन टूटने के कयास लगाए जा रहे है। दो दिन से ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली से लेकर पटना में शुक्रवार रात तक बैठकों का दौर चला। राबड़ी आवास पर लालू-तेजस्वी ने राजद कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक की। जिसमें तेजस्वी ने कहा आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे। इतनी आसानी से
वहीं नीतीश कुमार ने भी सीएम आवास पर अपने नेताओं के साथ मुलाकात की। उधर, दिल्ली में बिहार की सियासी हलचल को देखते हुए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने भी मीटिंग की। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के महासचिव बीएल संतोष भी शामिल हुए।
बताया जा रहा है कि आरजेडी शनिवार को राज्यपाल के सामने विधायकों की परेड करा सकती है। वहीं, भाजपा सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और रविवार को 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड बना सकते हैं। इसे लेकर बीजेपी ने शनिवार को पटना में विधायक दल की बैठक बुलाई है।
दोहमारे पास विधायक होते तो हम भी चौधरी होते- मुकेश सहनी
दिल्ली से पटना पहुंचे विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी ने कहा कि अभी आगे क्या होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। भाजपा ने हमारे विधायकों को खरीद लिया। अगर हमारे पास आज विधायक होते तो कुछ और बात होती। आगे जो भी होगा, उसके लिए हम लोग मजबूती से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
बारा ताजपोशी नहीं होने देंगे।









