कोरबा में कुत्तों का आतंक जारी है। शौकीन लोग कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं। खरमोर क्षेत्र में इसी चक्कर में एक स्कूली छात्र कुत्ते के हमले का शिकार हो गई। यह मामला सिविल लाइन थाना पहुंच गया है। पीड़ित पक्ष ने कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विदेशी नस्ल वाले महंगे कुत्ते कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में नजर आ रहे हैं। कई मामलों में देखने को मिल रहा है कि लोग अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर जरूर है, लेकिन कुत्तों से दूसरे लोगों की सुरक्षा को लेकर उदासीन बने हुए हैं।











