चाणक्यपुरी.केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक दिल्ली के चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में सुषमा स्वराज भवन में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मंत्रिपरिषद बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें उन्होंने विकसित भारत: 2047 के विजन पर चर्चा की। साथ ही अगले पांच सालों के कामों पर मंथन किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की आखिरी बैठक थी।









