Sunday, May 10, 2026

आरआई पद का कर रहा है दुरुपयोग, न्यायालय में मामला लंबित होने के बाद भी बार-बार सीमांकन कर किया जा रहा है परेशान, श्रम मंत्री सहित कलेक्टर से हुई मामले की शिकायत

कोरबा जिले के हरदी बाजार आरआई मनीष जायसवाल पर पद का दुरुपयोग करने का संगीन आरोप लगाया जा रहा है ।दरअसल राजेश कुमार पिता बहादुर लाल की हरदी बाजार में कुछ जमीन है। इस जमीन का डायवर्सन भी पूर्व में किया जा चुका है । वर्तमान में पाली के दुकालू,मतवार और चमरू के साथ राजेश कुमार का जमीन संबंधी मामला न्यायालय में लंबित है ।बावजूद इसके आरआई मनीष जायसवाल के द्वारा बार-बार राजेश कुमार को जमीन के सीमांकन के लिए बाध्य किया जाता है । आपको बता दें कि आरआई मनीष जायसवाल द्वारा पूर्व में तीन बार उक्त जमीन का सीमांकन किया जा चुका है। राजेश कुमार के अनुसार उन्होंने इस जमीन का सीमांकन पूर्व में आरआई यादव से भी करवा लिया था, बावजूद इसके बार-बार जमीन संबंधी विवाद आरआई के द्वारा खड़ा किया जा रहा है ।राजेश कुमार का कहना है कि आरआई मनीष जायसवाल पिछले 4 वर्षों से एक ही जगह पर पदस्थ है । ऐसे में उनके द्वारा सरासर पद का दुरुपयोग किया जा रहा है । उन्होंने इस मामले में प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है । साथ ही उन्होंने आरआई मनीष जायसवाल का तबादला अन्य जगहों पर भी करने की गुजारिश जिला कलेक्टर के साथ ही श्रममंत्री लखन लाल देवांगन, अनुविभीय अधिकारी पाली व तहसीलदार हरदी बाजार से की है।