Tuesday, September 29, 2026

कार के ऊपर सीमेंट पोल से भरा ट्रक पलटा, मौत के मुंह में समाए 3 लोग…

बालोद. जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार सीमेंट पोल से भरा ट्रक कार के ऊपर पलट गया. घटना में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.बता दें कि घटना धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे में घटी है. जहां ट्रक की चपेट में आने से 3 लोगों की जान चली गई है. हादसा इचना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं. तीनों मृतक की लाश गाड़ी में फंसा हुआ है. पुलिस शव निकालने की जद्दोजहद कर रही है. पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों कार सवार दिल्ली से बस्तर घूमने गए थे. वापस लौटने के दौरान मरकाटोला घाटी के पास सीमेंट पोल से भरा ट्रक कार के ऊपर पलट गया. जिससे तीनों की जान चली गई.