मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के बरहोरी गांव में बीती रात युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के बाहर सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। कपड़े और चप्पल करीब 100 फीट की दूरी पर मिले हैं। पूरा मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जनकपुर थाना अंतर्गत ग्राम बरहोरी में रविवार को यादव परिवार के घर मंडप और ओली का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने और जंगल से मंडप की लकड़ी लेने के लिए गांव का अशोक चौधरी (35) भी गया था।
शाम को अशोक चौधरी मंडप के कार्यक्रम में शामिल हुआ। वहां से देर शाम वह कुछ लोगों के साथ निकल गया। रात को वह घर नहीं पहुंचा।









