Friday, July 31, 2026

BREAKING: GST की टीम ने पान-मसाले से भरा ऑटो किया सीज, 3 लाख 42 हजार का माल किया जब्त

महासमुंद। राज्यकर विभाग की टीम ने जिले मने जीएसटी चोरी का भांडा फोड़ करते हुए एक आटो में भरकर से भारी मात्रा में राज श्री पान मसाला जब्त किया है. इस कार्रवाई में अधिकारियों ने 3 लाख 42 हजार का माल सीज किया है. यह पान मसाला राधा रानी जनरल स्टोर पिथौरा के संचालक का बताया जा रहा है. जानकरी के मुताबिक, परिवहन संबंधी वैधानिक दस्तावेज नहीं होने पर जीएसटी की टीम ने माल जब्त किया है.