Thursday, July 30, 2026

देश की सबसे अमीर महिला BJP में शामिल:सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला BJP में शामिल:सावित्री जिंदल बोलीं- मनोहर लाल-हरियाणा CM राम और भरत, खट्‌टर ने कुर्सी छोड़ सैनी को दीबोलीं- मनोहर लाल-हरियाणा CM राम और भरत, खट्‌टर ने कुर्सी छोड़ सैनी को दी

सावित्री जिंदल को पार्टी का पटका पहनाते हुए हरियाणा सीएम नायब सैनी - Dainik Bhaskarचंडीगढ़.हरियाणा की रहने वाली देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने गुरुवार को भाजपा जॉइन कर ली। उन्हें सीएम नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाया। सावित्री के साथ पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, सीमा जिंदल, जगदीश जिंदल, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद रावल समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए।

सावित्री जिंदल ने कहा कि मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के अंदर राम और भरत का रूप दिखता है। मनोहर लाल ने खुद की कुर्सी छोड़कर नायब सिंह सैनी को दे दी। इससे बड़ी मिसाल और क्या हो सकती है।

ओमप्रकाश जिंदल 1991 में राजनीति में आए थे। उनकी मृत्यु के बाद 2005 में वह खुद हिसार की सेवा के लिए राजनीति में आईं। हिसार को सदैव परिवार का सदस्य माना है। वह सभी के साथ मिलकर बीजेपी की नीतियों के प्रचार करेंगे। एक बार फिर से हरियाणा में बीजेपी सरकार लाने का प्रयास करेंगे

इससे पहले सावित्री ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का ऐलान किया। 3 दिन पहले ही उनके बेटे नवीन जिंदल बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्हें भाजपा ने हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।