मोतिहारी.मोतिहारी में गुरुवार रात पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। सभी के गले काटे गए हैं। हत्या के बाद आरोप पति फरार है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ईदु मिया का किसी बात को लेकर पत्नी अफरीना खातून (40) से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने पत्नी और तीनों बेटियों को नशे की दवा दी, फिर सभी का गला काट दिया।
बच्चियों की उम्र 8 से 15 साल के बीच है। मृतकों में पत्नी अफरीना खातून (40) बेटी अरबुन (15), सब्रून (10) और सहजादीन (8) हैं। आरोपी ईदु मिया की ये दूसरी शादी है। उसकी 5 बच्चियां है।
आसपास के लोगों का कहना है कि आरोपी सनकी मिजाज का है। उसने पहले भी चलती ट्रेन से अपनी एक बच्ची और बीवी को फेंक दिया था। जिसमें बच्ची की मौत हो गई थी, इस केस में वो जेल में बंद था।
घटना पहाड़पुर के बावरिया गांव की है। घटनास्थल पर एसडीपीओ जांच कर रहे हैं। घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची है।











