Wednesday, September 23, 2026

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर:पुलिस और ग्रेहाउंड की टीम का संयुक्त ऑपरेशन; LMG, AK-47 जैसे हथियार बरामद

नक्सली का शव बरामद। - Dainik Bhaskarजगदलपुर.छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। उसूर थाना क्षेत्र में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 3 नक्सली ढेर हो गए हैं। छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस और ग्रेहाउंड की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया है। जवानों ने इस दौरान AK-47, LMG जैसे हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद जवान माओवादियों को घेरने के लिए CG पुलिस और तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया।

मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव बरामद।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव बरामद।

3 नक्सली मारे गए

शुक्रवार की रात फोर्स नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंच गई। दोनों तरफ से नक्सलियों को घेरा गया। शनिवार सुबह नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें 3 नक्सली मारे गए हैं। तीनों के शव बरामद हो गए हैं। फोर्स मौके पर मौजूद है।

मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव बरामद।