Thursday, July 30, 2026

शिव भक्ति में युवक ने काटी जीभ

हाथ जोड़कर मंत्र पढ़ता युवक।दुर्ग जिले के अंजोरा में शिव की भक्त में एक युवक ने चाकू से अपनी जीभ काट ली। उसकी दूसरी पत्नी मूकबधिर है, जिसे वो बहुत चाहता है। इसलिए एक वजह यह भी बताई जा रही है। इस घटना पर उसे कोई अफसोस नहीं है। मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम थनौद निवासी राजेश्वर निषाद (37) ने बुधवार की सुबह करीब 8 बजे गांव के तालाब के किनारे बैठा था। इसी दौरान अपनी जीभ काटकर एक पत्थर पर रख दिया। फिर कुछ बड़बड़ाने लगा। लोगों को लगा कि वो कुछ मंत्र जाप कर रहा है।

इसकी सूचना तत्काल अंजोरा पुलिस को दी गई। तालाब किनारे मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करते देखा और तत्काल अस्पताल ले गए।

राजेश्वर निषाद की पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका है। वो वर्तमान में अपनी दूसरी पत्नी और एक बेटी के साथ ग्राम थनौद में रहता है। परिवार वाले भी इस घटना का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। राजेश्वर निषाद की दूसरी पत्नी मूकबधिर है। बताया जा रहा है कि वो अपनी दूसरी पत्नी को बहुत चाहता भी है। इसलिए उसने अपनी पत्नी से बराबरी करने के लिए ऐसा किया है।