Tuesday, September 29, 2026

सड़क हादसे में घायल हुए पूर्व पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा

कोरबा.मवेशी को बचाने के चक्कर में पाली तानाखार के पूर्व विधायक सड़क हादसे का शिकार हो गए । सड़क में बैठे मवेशी को बचाने के चक्कर में पूर्व विधायक की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई । घटना में विधायक को गंभीर चोटें आई है । यह घटना कटघोरा बायपास मार्ग के लखनपुर की बताई जा रही है।