वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से तीसरी बार नामांकन करेंगे। पीएम के 4 प्रस्तावों के नाम फाइनल हो गए हैं। इसमें राम मंदिर मे प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री भी हैं। इसके अलावा, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर भी हैं।
प्रस्तावकों में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। एक ब्राह्मण, 2 OBC और एक दलित चेहरे को शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने खुद यह नाम फाइनल किए हैं।
उन्होंने प्रस्तावकों से भी देर रात मुलाकात की है। 2 दिन पहले अमित शाह ने भी वाराणसी के एक होटल में इनसे बातचीत की थी। भाजपा ने प्रस्तावकों के लिए 20 नाम की लिस्ट पीएम मोदी की टीम के पास भेजी थी।









