Wednesday, July 29, 2026

CG के शिक्षक दंपति की MP में दर्दनाक मौत: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, गाड़ी काटकर निकाला गया शव

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के रहने वाले शिक्षक पति और पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे दोनों चार पहिया में सवार होकर ब्यौहारी की ओर जा रहे थे। अचानक रास्ते में इनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शव का क्या हाल हुआ होगा। हादसा जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अमडीह महादेवा गांव के पास हुआ है।दरअसल छत्तीसगढ़ से ब्यौहारी की ओर आ रही स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 14 एम एल 0514 ते ज रफ़्तार में आ रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। कार में सवार 40 वर्षीय शिक्षक सुधीर सिक्का और उनकी 35 वर्षीय पत्नी फूल जय सिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक आर्यन गंभीर रूप से घायलहै। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालक आर्यन को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है।