Monday, July 27, 2026

रिश्वत लेते रायपुर की महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार:ACB ने रात 1 बजे तक पूछताछ की; FIR लिखने 50 हजार की डिमांड की थी

देर रात महिला इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गई ACB की टीम। - Dainik Bhaskarरायपुर की एक महिला इंस्पेक्टर को ACB ने घूस लेते पकड़ लिया। शुक्रवार शाम महिला अफसर को टीम कैश लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। दहेज की शिकायत दर्ज करने और कार्रवाई करने के एवज में TI वेदवती दरियो ने रिश्वत मांगी थी।

मामला रायपुर के महिला थाने का है। इस थाने की प्रभारी टाउन इंस्पेक्टर (TI) वेदवती दरियो ACB की कार्रवाई में ट्रैप हो गईं। वे 20 हजार रुपए लेते हुए अपने थाने में बैठी थीं, तभी एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों ने उसे पकड़ लिया। महिला अफसर से ACB की टीम ने रात 8 बजे से देर रात 1 बजे तक पूछताछ की। इसके बाद दरियो को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

महिला थाने की TI वेदवती दरियो ACB की कार्रवाई में ट्रैप हुईं।
महिला थाने की TI वेदवती दरियो ACB की कार्रवाई में ट्रैप हुईं।

दहेज प्रताड़ना का है केस
दअरसल महिला थाने में लोधीपारा की रहने वाली एक महिला आई। पति से तंग आकर महिला ने थाने की प्रभारी वेदवती से कार्रवाई करने और FIR दर्ज करने को कहा। महिला इंस्पेक्टर ने 50 हजार रुपए की डिमांड कर दी। मिन्नतें करने के बाद वो 35 हजार में केस दर्ज करने को राजी हुईं थी।

परेशान होकर शिकायतकर्ता पहुंची ACB

इसके बाद शिकायतकर्ता महिला ने ACB दफ्तर जाकर सारी बात अधिकारियों को बता दी। करीब एक हफ्ते पहले एंटी करप्शन में ये शिकायत पहुंची। शुक्रवार सुबह महिला वापस थाने पहुंची लेकिन थाने में भीड़ ज्यादा होने के कारण TI दरियो ने उन्हें वापस लौटा दिया। एसीबी की टीम लगातार पीड़िता के साथ मौजूद थी।

इस तरह हुईं ट्रैप

इसके बाद पीड़िता शाम को फिर थाने पहुंचीं। जब पीड़िता ने थाने के अंदर TI को 20 हजार रुपए दिए तब बाहर ACB की टीम मौजूद थी। महिला ने इंस्पेक्टर को पैसे देने के बाद ACB के अधिकारियों को इशारा किया। पैसे लेकर दरियो ने अपने जेब में रखे ही थे कि ACB के अधिकारी आ गए।

एक केमिकल दरियो के हाथ में लगाया गया जिससे दरियो के हाथ में कलर आ गया। ऐसा इसलिए क्योंकि जो नोट महिला ने दरियो को दिए थे, उनमें एक केमिकल पहले से लगाया गया था। अब टीम थाने में दरियो का बयान नोट कर रही है।

21 जून को सरगुजा के SDM को भी ACB ने रिश्वत लेते पकड़ा गया था।
21 जून को सरगुजा के SDM को भी ACB ने रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

2 हफ्ते पहले सरगुजा में भी हुई बड़ी कार्रवाई

21 जून को ACB ने सरगुजा में SDM बीआर खांडे को 3 साथियों के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। SDM कोर्ट में ग्राम जजगा निवासी कन्हाई राम बंजारा का जमीन विवाद से जुड़ा मामला लगा था। आरोपियों ने उसके पक्ष में फैसला सुनाने के लिए 50 हजार रुपए मांगे थे।

इस पर कन्हाई राम ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। ACB ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की और पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को ट्रैप का प्लान किया। अंबिकापुर ACB के DSP प्रमोद कुमार खेस के नेतृत्व में टीम उदयपुर भेजी गई।

शुक्रवार शाम करीब 6 बजे कन्हाई राम बंजारा केमिकल लगे नोट लेकर SDM कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि SDM ने रिश्वत की रकम क्लर्क धरमपाल को लेने के लिए कहा। धरमपाल ने रुपए लेकर चपरासी अबीर राम को दे दिए। बाद में एसडीएम के निर्देश पर रकम होम गार्ड कवि नाथ सिंह को दे दी गई।

इस दौरान ACB की टीम ने छापा मारा और SDM सहित सभी आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ACB को SDM के निवास की जांच में 96600 रुपए नगद सहित जमीनों के दस्तावेज भी मिले हैं।