Wednesday, April 29, 2026

‘ड्रीमगर्ल’ ने छत्तीसगढ़ के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ठगे डेढ़ करोड़

मिमिक्री आर्टिस्ट ने आवाज बदल-बदलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लगाया 1.4 करोड़ का चूना। - Dainik Bhaskarबिलासपुर का सॉफ्टवेयर इंजीनियर ड्रीमगर्ल की चाहत में ठगी का शिकार बन गया। उससे 1 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी हो गई। मिमिक्री आर्टिस्ट ने लड़की की आवाज में उससे बात की और शादी करने की बात कहकर फंसा लिया। इसके बाद फीमेल वॉइस में ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता रहा। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

परेशान होकर इंजीनियर ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और उसे मध्यप्रदेश के मैहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एसपी रजनेश सिंह के आगे बताया कि उसने कैसे आवाज बदलकर इंजीनियर को अपना शिकार बनाया।

पुलिस ने ठगी के इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने ठगी के इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी करने के लिए लड़की तलाश रहा था फरियादी

SP रजनेश सिंह ने बताया कि सरकंडा निवासी नितिन जैन महाराष्ट्र के पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे शादी करने के लिए लड़की की तलाश थी। कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के मैहर का रोहित जैन (33 वर्ष) अपने भाई से मिलने पुणे गया था।

इसी दौरान नितिन रोहित से मिला। बातचीत में उसने बताया कि शादी के लिए उसे लड़की की तलाश है। बस इसी का फायदा उठाते हुए रोहित ने नितिन से मेल-जोल बढ़ाना शुरू कर दिया। उसने लड़की तलाशने की बात कहकर नितिन को अपने भरोसे में ले लिया।

बिलासपुर पुलिस के सामने आरोपी ने लड़की की आवाज में बात की।
बिलासपुर पुलिस के सामने आरोपी ने लड़की की आवाज में बात की।

तीन लड़कियों के फोटो इंजीनियर के पास भेजे

इसके बाद उसने इंटरनेट से तीन लड़कियों के फोटो निकालकर नितिन के पास भेज दिए। इसमें एक युवती को नितिन ने पसंद किया। रोहित ने उसका नाम एकता जैन बताया। फिर उसने खुद ही दूसरे नंबर से लड़की की आवाज में बात करनी शुरू कर दी।

पहले उसने एकता बनकर अलग-अलग बहाने से लाखों रुपए ट्रांसफर कराए, फिर अलग-अलग सिम से खुद को एकता का भाई, जज और अधिकारी बनकर नितिन से बात की। इतना ही नहीं उसने नितिन को ब्लैकमेल कर एक करोड़ 40 लाख रुपए वसूल लिए।

इससे तंग आकर नितिन ने पुलिस की मदद ली। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी रोहित जैन को मैहर से गिरफ्तार किया।

आवाज बदलकर बनाई कहानी और वसूले पैसे

आरोपी रोहित जैन मिमिर्की आर्टिस्ट है। लिहाजा, वह आवाज बदलने में माहिर है। उसने पहले काल्पनिक लड़की एकता जैन बनकर इंजीनियर रोहित से बात की। शादी के लिए तैयार होने की बात कहते हुए उसे अपने झांसे में लिया। इसके बाद बीमार होने की बात कहते हुए उसने नितिन से 30 लाख रुपए अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कराए।