वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं।पहली नौकरी करने वाले युवाओं को वित्त मंत्री ने 15 हजार रुपये का तोहफा दिया है। वहीं आंध्र-बिहार के लिए सीतारमण ने खजाना खोल दिया है। बिहार में 26 हजार करोड़ से 3 नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे।निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में आंध्र प्रदेश को अतिरिक्त आर्थिक मदद का ऐलान किया है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,’भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि लगातार शानदार बनी हुई है। भारत की मुद्रास्फीति स्थिर बनी हुई है, जो 4% के लक्ष्य की ओर है. गरीब, युवा, महिला, किसान जैसे प्रमुख वर्गों पर ध्यान देने की कोशिश है। रोजगार, कौशल, एमएसएमई, मध्यम वर्ग पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 योजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का बजट है। मोदी सरकार ने पहली नौकरी वालों के युवाओं के लिए 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर 15 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। ये रकम उनके सीधे EPFO खातों में जाएंगे। , EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।