Wednesday, July 29, 2026

शादी से 2 दिन पहले दुल्हन का मर्डर

19 साल की तेजश्वनी जोशी की शादी बीरेभाट के रहने वाले हुमन जोशी (24 वर्ष) के साथ तय हुई थी। 12 जुलाई को दोनों की शादी होनी थी।दुर्ग जिले में शादी से 2 दिन पहले होने वाले दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर दी। उसने रात 12 बजे लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों में जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान युवती सीढ़ियों पर गिरकर बेहोश हो गई। उसे मरा हुआ समझकर होने वाले पति ने तालाब में फेंक दिया।

घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के मेडेसरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक वारदात 9 जुलाई की रात की है। 19 साल की तेजश्वनी जोशी की शादी बीरेभाट के रहने वाले हुमन जोशी (24 वर्ष) के साथ तय हुई थी। 12 जुलाई को दोनों की शादी होनी थी। इससे पहले ही तेजश्वनी की जान चली गई और होने वाला पति कत्ल के आरोप में गिरफ्तार हो गया।

19 साल की तेजश्वनी जोशी की शादी बीरेभाट के रहने वाले हुमन जोशी (24 वर्ष) के साथ तय हुई थी। 12 जुलाई को दोनों की शादी होनी थी।
19 साल की तेजश्वनी जोशी की शादी बीरेभाट के रहने वाले हुमन जोशी (24 वर्ष) के साथ तय हुई थी। 12 जुलाई को दोनों की शादी होनी थी।

10 जुलाई को मिली थी तेजश्वनी की लाश

मेडेसरा गांव के ही तालाब में 11 जुलाई को तेजश्वनी की लाश मिली थी। तब आशंका जताई जा रही थी शायद वह शादी से खुश नहीं थी इसलिए तालाब में कूदकर उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी।

जिस दिन लाश मिली, उसी दिन जानी थी भाई की बारात

मेडेसरा निवासी राजेश जोशी अपनी दो बेटियों तेजश्वनी, उसकी बड़ी बहन और भाई गजपाल की शादी एक साथ करने वाले थे। जिस दिन उसकी लाश मिली उसी दिन भाई की बारात जाने वाली थी। लेकिन तेजश्वनी की लाश मिलने के बाद सारी रस्में रोक दी गईं।