Monday, April 27, 2026

कोरबा: कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग

जिले में तहसील कटघोरा अंतर्गत ग्राम लखनपुर के पवन कबाड़ी के गोदाम में अचानक आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग में वहां पड़े पूरे सामान को अपने आगोश में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार बंद पड़े कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग की लपटों को देख राहगीरों की भीड़ लग गयी हैं, कटघोरा पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही इस दुकान को बंद कराया था। कटघोरा के लखनपुर में घटी बड़ी घटना के बाद दमकल वाहन पहुंच आग पर काबू पाने प्रयास किया जा रहा है। आगजनी से लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं है