knn24news/ देश कोरोना वायरस के गंभीर दौर से गुजर रहा है. इन बुरे और खतरनाक हालातों में देश के पुलिसकर्मियों के कंधों पर काफी जिम्मेदारी है. कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र पर पड़ा है. ऐसे बुरे हालात में पुलिस जनता के साथ कैसा व्यवहार कर रही है यह जानने के लिए पुने के पिंपरी चिचवाड़ के कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने अनोखा तरीका अपनाया. उन्होंने मुस्लिम का भेष अपनाया और तीन अलग-अलग थानें जा पहुंचे.पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड शहर के आयुक्त कृष्णप्रकाश और एसपी प्रेरणा कट्टे फिल्मी अंदाज में अपना हुलिया बदलकर एक फरियादी बनकर शहर के अलग-अलग थानों में पहुंचे।
सिर्फ कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ही नहीं उनके इस रोल में उनकी पत्नि का किरदार एसपी प्रेरणा कट्टे थीं. कमिश्नर ने मुस्लिम व्यक्ति का रूप अपनाने के लिए चेहरे पर नकली दाढ़ी लगाई, सिर पर बिग लगाई और साथ ही सिर पर टोपी भी पहनी. वे जींस-कुर्ता पहनकर तीन अलग अलग थानों में जा धमके.
पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने दो थानों में एक ही स्टोरी सुनाई. उन्होंने थाने पहुंच कर कहा- साहब हम अपनी बेगम के साथा खाना खाने जा रहे थे तभी रास्ते में कुछ बदमाश मिले जिन्होंने बेगम के साथ छेड़खानी और बदसलूकी की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि बदमाश हमारे कीमती चीजे लेकर भाग गए. हमारी शिकायत दर्ज कीजिए और बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करिए. कमिश्नर की किसी को सच्चाई न पता चले इसके लिए वे अपनी बातों में ऊर्दू के शब्दों का इस्तेमाल भी करते रहे
कमिश्नर ने बताया कि हिंजवडी और वाकड़ दोनों ही पुलिस थानों से हमें काफी अच्छा रिस्पांस मिला. शिकायत सुनने के बाद पुलिसकर्मी हमारे साथ घटना स्थल तक गए और जानकारी ली. उन्होंने बताया कि जब वे घटना की एफआईआर दर्ज करने जा रहे थे तभी उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपनी सच्चाई बता दी और अच्छे रिस्पांस के लिए उन्हें बंधाई दी.










