Thursday, October 29, 2026

Paracetamol का अधिक डोज लेकर सुसाइड की कोशिश, महिला को रायपुर एम्स में कराया गया भर्ती

। पारिवारिक झगड़े के मामले में महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। स्थानीय लोगों ने बेहोश पड़ी महिला को देखकर पेट्रोलिंग पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, पेरासिटामोल टैबलेट अधिक लेने से बेहोश हुई है।  एक से दो घंटे तक बहोश हालत में पड़ी थी। आरक्षक देव कुमार अंचल सजक से दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचाई। जिसके बाद तत्काल 112 से रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत सामान्य है। पूरा मामला साईनाथ कालोनी कोटा का है। सरस्वती नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।