Saturday, April 25, 2026

*कोरबा: शिवालय मोहल्ला में युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी*

कोरबा, बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के शिवालय मोहल्ले में आज सुबह मनोज केंवट (34) का शव मिला। शव उनके घर के पीछे जंगलसाइड में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मनोज की मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।