Tuesday, September 29, 2026

*कोरबा: ग्राम पंचायत लीमडीह में अवैध रेत खनन, ग्रामीणों ने की कार्यवाही की मांग*

कोरबा। जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत लीमडीह में सोननदी से अवैध रेत खनन की खबरें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव से रेत निकालकर बाहरी लोगों को बेचा जा रहा है, जिससे भविष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और पंचायत के अन्य कार्यों के लिए रेत की कमी हो सकती है।

ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन पर रोक लगाने और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र जनपद पंचायत करतला को प्रस्तुत किया है। इस संदर्भ में खनिज अधिकारी, तहसीलदार और थाना प्रभारी को भी सूचना भेजी गई है। मामले में जल्द कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।