Thursday, April 30, 2026

*भाजपा नेत्री डॉ. सरोज पाण्डेय के पिता का निधन, अंतिम यात्रा आज*

भिलाई: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राकेश पाण्डेय के पिता श्री श्याम जी पाण्डेय का आज, 9 सितंबर 2024 को निधन हो गया। परिवार के इस दुखद समय में भाजपा सहित पूरे राजनीतिक और सामाजिक वर्ग में शोक की लहर है।

श्री श्याम जी पाण्डेय की अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके निवास स्थान, मैत्री कुंज, रिसाली (भिलाई) से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। इस दुखद अवसर पर परिवार ने सभी से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु उपस्थिति की प्रार्थना की है।