Wednesday, September 30, 2026

    एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, मलेशिया को 8-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

    चीन के मोकी में खेले जा रहे एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भारतीय टीम ने अपने तीसरे राउंड रॉबिन मुकाबलें में मलेशिया को 8-1 से रौंद दिया। मौजुदा टूर्नामेंट में यह भारतीय टीम की लगातार तीसरी जीत थी, इससे पहले उसने अपने पहले मैच में मेजबान 3-0 से हराया और फिर दूसरे मैच में जापान को 5-1 से रौंदा था।