बिलासपुर में ईद मिलादुन्नबी के दिन सड़कों पर फिलिस्तीन के झंडा फहराने पर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए मंगलवार को थाने का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, शहर में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। साथ ही जगह-जगह बैनर-पोस्टर और झंडे भी लगाए गए थे। इस दौरान तारबहार क्षेत्र के खुदीराम बोस चौक के पास सड़क पर कई जगह फिलिस्तीन के झंडे लगा दिए गए।








