Sunday, April 26, 2026

15 दिन में 8 आदिवासियों की रहस्यमयी मौत:छत्तीसगढ़ में खून की उल्टी और बुखार से पीड़ित; 2 सहेलियों ने एक ही दिन तोड़ा दम

नीचेकोहडा गांव पानी को लेकर भी सवाल उठ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पानी जांच के लिए भी अधिकारी नहीं आ रहे हैं।मोहला-मानपुर में 8 आदिवासियों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 15 दिन में 5 महिला और 2 पुरुषों ने दम तोड़ा है, जबकि एक की कुछ दिन पहले जान गई थी। इसमें किसी को खून की उल्टियां तो किसी की बुखार, सर्दी-खांसी से जान गई है। मामला अंबागढ़ चौकी के नीचेकोहड़ा गांव का है।

दैनिक भास्कर की टीम ने नीचेकोहड़ा गांव के हालातों का जायजा लिया। इस दौरान गांव में करीब 15 ग्रामीण बीमार मिले, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं। इसमें 8 लोग गांव में बिस्तर पर पड़े हैं। वहीं कुछ लोग राजनांदगांव और अन्य जगह अस्पतालों में भर्ती हैं।

मोहला-मानपुर में 8 आदिवासियों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई।
मोहला-मानपुर में 8 आदिवासियों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई।

28 अगस्त को हुई थी पहली मौत

नीचेकोहडा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पहली मौत 28 अगस्त को हुई थी। इसके बाद आखिरी 2 मौतें 13 सितंबर को हुई हैं। 8 में से 4 आदिवासी राजनांदगांव में और एक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ चौकी में दम तोड़ा है, जबकि 3 ग्रामीणों की गांव में ही जान गई है।

नीचेकोहडा गांव पानी को लेकर भी सवाल उठ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पानी जांच के लिए भी अधिकारी नहीं आ रहे हैं।
नीचेकोहडा गांव पानी को लेकर भी सवाल उठ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पानी जांच के लिए भी अधिकारी नहीं आ रहे हैं।

2 सहेलियों ने एक ही दिन तोड़ा दम

रेणुका नायक के पिता हरिश्चंद्र नायक ने बताया कि 23 साल की रेणुका नायक और 18 साल की सती कंवर दोनों सहेलियां थी। दोनों की एक ही दिन मौत हुई है। तबीयत खराब होने पर रेणुका चौकी अस्पताल गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे राजनांदगांव से रेफर किया गया। इसके बाद भिलाई अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।